February 9, 2026

बुंदेली महोत्सव: कुण्डलपुर की गौरव गाथा का हुआ मंचन

0
IMG_20230506_215305_7

समाजसेवा के लिए दिए सम्मान

दमोह। नगर के तहसील मैदान में 28 अप्रैल से बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के नवमें दिन दिन भर खेल प्रतियोगिताएं, नृत्य श्री प्रतियोगिता, नागरिक स मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं रात में डॉ श्रीमती सुधा मलैया के निर्देशन में कुण्डलपुर की गौरव गाथा नाटिका का मंचन किया जिसे लोगों द्वारा सराहा गया।

नवमें दिन की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई और इस दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित राजेंद्र गुरू, डॉ प्रियंका जैन, डॉ भूमिका संगतानी, एड. दीपा मिश्रा, एड. परवीन बेगम, एड संगीता राजपूत, एड रश्मि पलंदी, एड आरती कटारे, एड भारती अहिरवार, एड रिचा त्रिपाठी, एड जाहिदा खान, एड किरण राठौर, वर्षा रैकवार, गिरजा साहू, अर्चना जैन रही। इस दौरान विभिन्न समाजसेवी कार्यों में निरंतर शामिल रहने वलो रोटरी क्लब का स मान किया गया।

मंचीय विधाओं में उमड़े लोग

आयोजन में शामिल मंचीय विधाओं में भी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां लगातार दे रहे है जिन्हें लोग पसंद भी कर रहे हे। नृत्य श्री प्रतियोगिता संयोजक दिनेश प्यासी ने बताया कि महोत्सव के नौवें दिन गु्प ए, बी, सी में 10 प्रतिभागियों ने दर्शकों को अपने नृत्य अभिनय से आनंदित किया ओर 8 मई एवं 10 मई को चयनित प्रतिभागियों की प्रतियोगिता होगी। वहीं इसके बाद नाटक का मंचन किया गया जिसमें कलाकारों में शामिल रमाकांत त्रिपाठी, भरत राय, महेंद्र राठौर, अंकुश राय, रितिक कुमार जैन, बिहारी लाल साहू, रामजी साहू, जितेंद्र साहू, गोलू अहिरवाल, दीपेश जैन, कृष्ण तिवारी, अखलेश गोस्वामी, यामिनी डेगम, कार्तिक राठौर, ह्रदय नारायण तिवारी, रोशन कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, रघुवीर पटेल, देवेंद्र झा, मोनू कुमार संदीप कुमार सुजल गुप्ता, पवन गोयल ने अभिनय किया और स्वाति सिंह का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *