दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना पुलिस ने एक बिना नम्बर की कार से अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी शराब को जब्त किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हिण्डोरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दमोह से पटेरा की ओर जा रही एक बिना नंबर की एक काले रंग की किगर कार को रोकने का प्रयास किया तो कार में सबार आरोपी संजय सिंह लोधी निवासी ग्राम कुड़ई ने भागने का लगा।
इस दौरान आरेापी द्वारा कार में रखी शराब को सड़क किनारे फेका जाने लगा और अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह फरार हो गया। पुलिस द्वारा सड़क किनारे फेंकी गई शराब की पेटियों को एकत्र करते हुए कुल 7 पेटीं देशी शराब कुल 312 पाव जब्त की जिसकी अनुमानित कीमत 31 हजार 200 रूपए है। पुलिस ने वाहन व शराब को जब्त करते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।उपरोक्त कार्यवाही में हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर, एएसआई छोटेलाल, प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह, आरक्षक पार्थ चैधरी, रामकृष्ण पटेल का सराहनीय योगदान रहा।