पशु तस्करों पर कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

भ्रामक खबर चलाने और पशु चोरी की घटनाओं पर जताई नाराजगी

दमोह। जिले में लगातार सामने आ रही पशु चोरी की घटनाओं और पशु तस्करों के बढ़ते हौंसलों और कड़ी कार्यवाही की मांग पर जिले के पशु पालकों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पशु पालकों का आरोप है कि जिले में असामाजिक तत्व लगातार दुधारू पशुओं की चोरी कर रहे है, जिससे पशु पालकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो रहा है। उनका आरोप यह भी था कि इन संबंध में पुलिस में शिकायतें किए जाने पर उचित कार्यवाही नहीं होती है और जब पशु तस्करों को गौ सेवकों और आमजन के द्वारा पकड़ा जाता है तो पुलिस गौसेवकों पर ही मामला दर्ज कर लेती है।

भ्रामक खबरों पर भी कार्यवाही की मांग

वही जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व सामने आई घटना में कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा एकतरफा रिपार्टिंग किए जाने और पशु तस्करों को व्यापारी बताए जाने पर भी नाराजगी बताई। इस संबंध में गौ सेवक नीतेश प्यासी ने बताया कि जो भैंसे पकड़ी गई थी, उनमें से कुछ भैंसों की पशु पालकों ने पहचान करते हुए चोरी की होना बताया है। इसके बाद भी बगैर कोई अनुमति और प्रशासनिक कार्यवाही को तय किए बिना पकड़े गए लोगों को व्यापारी बताए जाने का प्रयास निंदनीय है और पशु तस्करों को संरक्षण देने के लिए जानकर ऐसा कृत्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *