वित्तीय अनियमितताओं और लापरवाही के चलते सहायक लेखा अधिकारी हुए जिला पंचायत अटैच

तेंदूखेड़ा में पदस्थ राहुल गांगरा पर हुई कार्यवाही

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा जनपद में सहायक लेखा अधिकारी राहुल गांगरा पर वित्तीय अनियमितताओं और लापरवाही की शिकायतों के चलते कार्यवाही की गई है और कार्यवाही करते हुए उन्हें जिला पंचायत कार्यालय दमोह अटैच किया गया है।

जानकारी अनुसार पंचायतों के लिए जारी करीब 4 करोड़ की राशि को चयनित पंचायतों में डाले जाने और कई पंचायतों के लंबित भुगतान ना किए जाने समेत पूर्व की भी कई शिकायतें लंबित थी। इसके चलते तेंदूखेड़ा जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव समेत कई पंचायतों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत के माध्यम से पक्षपात, कमीशन मांगे जाने समेत लंबे समय से तेंदूखेड़ा में पदस्थ होने के चलते मनमानी के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी। इस संबंध में एसडीएम सीजी गोस्वामी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को अवगत कराया गया था, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने कार्यवाही करते हुए तेंदूखेड़ा से हटाकर जिला पंचायत अटैच किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *