पुलिस कार्यवाही में जब्त हुई अवैध शराब और चोरी की गई बाइक

कोतवाली और कुम्हारी थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दमोह। जिले मैं पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब के साथ शराब दुकान के बाहर से चोरी हुए वाहनों को जप्त किया है। अवैध शराब मामले में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, और वाहन चोरी मामले में आरोपी नाबालिक बताया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

पहली कार्यवाही में कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बुधवार रात करीब 11.30 बजे पथरिया फाटक रेलवे ब्रिज के समीप स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक यूपी 14 बीसी 0262 से 18 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की है। कार्यवाही के दौरान वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर ही फरार हो गया। पुलिस ने अवैध शराब और वाहन कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 90 हजार को जप्त करते हुए कार्यवाही शुरू की है।

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब परिवहन में उपयोग ले जाने वाला वाहन यूपी के झांसी जिले में पंजीकृत है, जिसके मालिक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पकड़ी गई शराब के बैच नंबर के आधार पर यह पता किया जाएगा कि वह शराब दुकान से लाई गई है। वाहन चालक गौरव ठाकुर निवासी हिंडोरिया की भी पहचान कर ली गई है जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, एसआई सत्यभामा मिश्रा, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया,गनपत, कमल गुर्जर, प्रदीप चौधरी,भूपेन्द्र पाण्डेय, योगेन्द्र यादव, दीपचंद, भोला कुर्मी की भूमिका रही।

कुम्हारी थाना पुलिस ने पकड़े चोरी हुए वाहन

दूसरी कार्यवाही में कुम्हारी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र की शासकीय शराब दुकान के बाहर खड़ी दो बाइक की घटना में एक नाबालिक से चोरी की गई बाइक जप्त की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों द्वारा शासकीय शराब दुकान कुम्हारी से बजाज कंपनी की सीटी 110x बिना नंबर की दो मोटरसाईकिल कीमती करीबन 1 लाख रुपए चोरी की गई थी। मामले में शराब मैनेजर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन सहित साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से 29 अक्टूबर को एक नावालिग से पूछताछ करते हुए उसके पास से चोरी की गई दोनों बाइक जब्त की गई।

पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजेश पांडेय, एएसआई महेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रामकिशोर, आरक्षक बलवंत, राजेश ,कुलदीप सोनी सहित साईबर सेल से राकेश अठ्या, मयंक दुबे का विषेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *