नाबालिग को जबरन ले जाकर सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म

शिकायत के बाद आरोपी फैज़ान को पुलिस किया गिरफ्तार, पूर्व में भी नावालिग के साथ आरोपी ने दिया दुषकर्म को अंजाम!

दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक 14 वर्षीय नाबालिक को अपने साथ जबरन ले जाकर सुनसान जगह पर उसके साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता द्वारा परिजनो के साथ पहुंचकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने आरोपी फैज़ान पिता फरीद खान 27 वर्ष निवासी रमाकवि वार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुये न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिक ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह प्रसाधन के लिए जा रही थी तो आरोपी फैजान खान आया और उसे डरा धमकाकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर ईदगाह के पास ले गया जहां एक सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी

पीड़िता जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और जैसे ही घर पहुंची तो उसने परिजनों घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने हटा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी पहले भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है और पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार उसे परेशान कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी, एएसआई सुंदर लाल प्रधान आरक्षक अनिल गौतम, दिनेश, आरक्षक पवन पटैल, विजय, सतीष, सोनू कुर्मी, विक्रम, रामसींग, माखन सहित साइबर सेल से राकेश अठया की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *