अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जबेरा थाना क्षेत्र के भदर नाले के समीप हुआ हादसा

दमोह। जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भदर नाले के पास एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार मृतक विक्रम पिता सुशील विश्वकर्मा 32 वर्ष निवासी ग्राम पतलोनी अपनी पत्नी मोहिनी 29 वर्ष के साथ अपने घर से जबेरा जाने के लिए निकला था। इसी दौरान भदर नाले के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में विक्रम को सिर पर गंभीर चोटें आईं और पत्नी को भी चोटें आई।

पुलिस वाहन से ले जाया गया अस्पताल

सूचना मिलने पर जबेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर रवि यादव ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

जबेरा से सहयोगी मयंक जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *