देहात थाना पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस की कार्यवाही में मिली सफलता
दमोह। जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा और अवैध रूप से संग्रहित किया गया गांजा जब्त किया है। उपरोक्त कार्यवाहियां देहात थाना और कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है जिसमें एक महिला आरोपी शामिल है।
देहात थाना क्षेत्र में महिला से पकड़ा गांजा
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में की जा रही कार्यवाहियों में देहात थाना की सागर नाका चैकी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सरदार पटैल ओव्हर ब्रिज के समीप सतखड़िया कुए के समीप आरोपी महिला ज्योति पति विनेश जैन 30 वर्ष निवासी अभाना से 7 किलो 273 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रूपए है। पुलिस ने आरेापी महिला पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला से गांजा तस्करी और खरीद फरोख्त से जुड़ेे लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय, सागर नाका चैकी प्रभारी विक्रम दांगी, प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्वत, रामकुमार, सत्येन्द्र, नरेन्द्र पांडे, स्वाती शुक्ला, आरक्षक योगेन्द्र, सैनिक गीता पटेल की भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस ने फिर पकड़ी अवैध आतिशवाजी
दूसरी कार्यवाही में कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जटाशंकर के समीप से एक घर में अवैध रूप से संग्रहित की गई 4 पेटी आतिशबाजी जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रूपए है जब्त की है। कार्यवाही में पुलिस ने आरोपी नीतेश पिता लक्ष्मी कोरी 26 वर्ष निवासी कछियाना मुहल्ला पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक अजीत दुबे, नरेन्द्र अहिरवार, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया जितेन्द्र मिश्रा की भूमिका रही।