दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक 6 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलाल पटी में अहिरवार परिवार के घर पुताई का कार्य चल रहा था और इसी दौरान मोहनी पिता डेलन अहिरवार सांउड बाक्स के कटे हुए तार के संपर्क में आ गई। तेज करंट के चलते बालिका नीचे गिर गई और उसकी बिगड़ती हालत के चलते परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डाॅक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज करते हुए शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया है जहां रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।