नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में थाना दमोह देहात पुलिस ने पकड़े दोनों आरोपी।

दमोह। थाना दमोह देहात क्षेत्र के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की थी।

रिपोर्ट दर्ज होते ही शुरू हुई तलाश

पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने प्रकरण से जुड़े तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की और दोनों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में महेंद्र उर्फ देवेंद्र अहिरवार पिता रामलाल अहिरवार, निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना हिंडोरिया तथा परसोत्तम उर्फ तोता पिता गुलखाई अहिरवार, निवासी ग्राम सीतानगर, थाना दमोह देहात को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक जितेंद्र, आशुतोष एवं राहुल राजपूत तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या एवं आरक्षक मयंक दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *