जानलेवा लापरवाही:खेलते समय एक्सीलेटर दबने से ई रिक्शा हुआ अनियंत्रित,मासूम की मौत

जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र की घटना

दमोह।जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम सुर्खी उमरिया में रविवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबे मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में एक बड़ी लापरवाही यह है कि ई रिक्शा को चालू छोड़ दिया गया था और मासूम द्वारा एक्सीलेटर लेते ही वह स्पीड से दौड़कर अनियंत्रित हो गया।

जानकारी अनुसार अजीत पिता देवेंद्र अहिरवार 3 वर्ष अपने घर के बाहर रखे ई रिक्शा पर खेल रहा था। खेलते समय उसका हाथ एक्सीलेटर पर चला गया और ई रिक्शा तेजी से दौड़ा और अनियंत्रित होकर आगे जाकर पलट गया।

घायल अवस्था में ले जाया गया अस्पताल

ऑटो पलटने से उसमें बैठा मासूम नीचे दब गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल ही ऑटो रिक्शा से उसे निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया ले गए जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल लाये जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *