February 9, 2026

नशे में हुए विवाद के दौरान हवाई फायर कर फैलाई दहशत

0
IMG-20241214-WA0004

घटना की जांच में जुटी पुलिस, आरोपी फरार, महिला बोली मैने चलाई बंदूक

दमोह। देहात थाना की सागर नगर चौकी अंतर्गत ग्राम रामनाथ पिपरिया में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा 12 बोर बंदूक से हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। मामले में जहां स्थानीय लोगों ने पुरुषों के द्वारा हवाई फायर किया जाना बताया है, वहीं पुलिस कार्यवाही को देखकर आरोपियों के परिवार से जुड़ी एक महिला द्वारा उक्त फायर खुद किए जाने की बात की जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रामनाथ पिपरिया निवासी कमल अठ्या नशे की हालत में घर जा रहा था इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क से नीचे झाड़ियों ने जा गिरा। इसी के चलते आरोपी बताई जा रहे कमल ने नशे की हालत में वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी संतोष पटेल के साथ अभद्रता और विवाद शुरू कर दिया। विवाद की जानकारी मिलने पर कमल अठ्या के परिजन विवाद को शांत करते हुए उसे समझा बुझा कर घर ले गए।

विवाद शांत होने के बाद चलाई राइफल

बताया जा रहा है कि विवाद शांत होने के बाद जब कमल घर पहुंचा तो वहां उसके भाई भाई हुक्म सिंह की लायसेंसी राइफल से उसके रिश्ते के साले ब्रजेश द्वारा 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया गया। हालांकि राइफल से हवाई फायर होने के चलते कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इसके चलते मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित सागर नाका चौकी प्रभारी नीतिश जैन मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थल से एक राइफल, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल जप्त किया। हालांकि इस दौरान सभी आरोपी फरार हो गए है।

मीडिया के सामने महिला बता रही खुद को आरोपी। वही घटना का एक और पहलू निकल कर आया। जहाँ पति और भाई पर लग रहे इन आरोपों का खंडन करते हुए आरोपियों के परिवार की एक महिला ने मीडिया के सामने आ कर बंदूक खुद चलाने की बात कही है।

क्या कहते है चौकी प्रभारी नीतेश जैन
स्थानीय लोग मामले की जानकारी देते हुए

अब देखना यह है कि जिसकी बंदूक है उसने चलाई नही ,जिसने चलाई वो बता नही रहा है और लोगों के अनुसार जिसने चलाई नही वो बंदूक चलाने की कहते नज़र आ रहे है। अब सब कुछ जांच का विषय जहाँ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *