February 8, 2026

चर्चित मिशन अस्पताल मामले में एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार

0

चर्चित मिशन अस्पताल मामले में फरार इनामी आरोपी संजीव लैंबर्ट गिरफ्तार,
फर्जी डॉक्टर सहित फर्जी कैथलैब से जुड़ा है मामला

Videoshot_20260122_204713

पुलिस दबाव के बीच आरोपी संजीव लेंबर्ड ने पुलिस को दी गिरफ्तारी, अब तक 4 आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दमोह। जिले के चर्चित मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर और फर्जी कैथलैब के चलते 7 मरीजों की मौत के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दर्ज हुई दूसरी एफआईआर में बनाए गए आरोपियों में शामिल संजीव लैंबर्ड को गिरफ्तार किया है। लगातार पुलिस की दबाव और संभावित स्थानों पर पुलिस द्वारा दी जा रही दबिश के चलते आरोपी ने गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी।

खारिज हुई थी अग्रिम जमानत याचिका

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा भी की गई थी। आरोपी संजीव लैंबर्ड पर भी 30 हजार का इनाम घोषित किया गया था और पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी। आरोपी संजीव लेंबर्ड की जमानत याचिका को उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ ने 15 जनवरी को खारिज करते हुए, समर्पण के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयासों को तेज किया और लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जाने लगी, जिसके चलते आरोपी ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी दी।

5 दिन की पुलिस रिमांड

गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को ही पुलिस ने आरोपी के जिला न्यायालय के जाकर सीजेएम स्नेहा सिंह की न्यायालय में पेश किया और आरोपी की 5 दिन की रिमांड मांगी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। अब आरोपी से पुलिस मामले में पूछताछ करते हुए अपनी जांच को दिशा देगी।

10 में से 4 गिरफ्तार

पूरे मामले में पुलिस ने कोतवाली थाना में दो एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें प्रकरण क्रमांक 225/25 में आईपीसी 420,468,467, 471( 34), मध्यप्रदेश आयुर्वेद अधिनियम की धारा 24 और प्रकरण क्रमांक 245/ 25 में उपरोक्त सभी धाराओं के साथ 304 b, मध्यप्रदेश उपचार अधिनियम की धारा 12 का मामला दर्ज हुआ कर दोनों मामलों में कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद अब तक डॉक्टर एन जॉन केम, राजीव लेंबर्ड, फ्रैंक हैरिसन उर्फ बबला के बाद संजीव लेंबर्ड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की एक आरोपी आशिमा न्यूटन को न्यायालय ने अग्रिम जमानत प्रदान की है। अब पुलिस के समक्ष शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की चुनौती है, जिसमें दो आरोपियों के देश के बाहर होने की भी अंदेशा जताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *